देवास

केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिल्ली जाते समय बायपास पर किया स्वागत

केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिल्ली जाते समय बायपास पर किया स्वागत
देवास। केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान दिल्ली जाते समय अल्प समय के लिए देवास रूके। जहां श्री चौहान का शाह समाज के प्रदेशाध्यक्ष मुस्ताक बाबा शाह  के नेतृत्व में इंदौर-देवास-भोपाल बाईपास स्थित देवभूमि होटल पर स्वागत किया गया। साथ ही केंद्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय सचिव निसार बाबा शाह, राष्ट्रीय सचिव माखन देवड़ा, राष्ट्रीय सचिव कैलाश फूलसिंह बरिया का भी स्वागत किया गया। इस दौरान महेंद्र वर्मा, देवास जिलाध्यक्ष इरफान अजीज मंसूरी, सुरेश चौधरी, डॉ. श्याम पटेल, डॉ. लियाकत शेख, राम मीणा, आसिफ अमन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौहान का जन्मदिन संगठन राष्ट्रीय सचिव निसार बाबा शाह के द्वारा मनाया गया। अंत में आभार महेंद्र वर्मा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button