
देवास। वीरांगना पूरी बाई का जन्म उत्सव मनाया गया। मां चामुंडा के नगरी देवास में वीरांगना पूरी बाई का जन्म उत्सव मध्यप्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष कोमल सिंह बनिया के निर्देश पर किर समाज सेवा संगठन द्वारा कीर समाज की वीरांगना पूरी बाई किर का 313 वां जन्मउत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। देवास कीर समाज अध्यक्ष भारत सिंह दायमा, गिरवर सिंह चौधरी कीर, नूपुर चौहान, ओम प्रकाश चौहान, प्रफुल्ल पटेल, केदार सिंह अग्रवाल तुषार दायमा गर्वित चौहान आदि समाजजन की उपस्थिति में मां पूरी बाई का जन्म दिवस मनाते हुए सामाजिक चर्चा व नई कार्यकारिणी संबंधित चर्चा की गई।