
। देवास पधारे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, भोपाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई विश्वनाथ भटनागर का स्वागत प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष शशि खरे, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला सलाकार बालकृष्ण श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अजय निगम, शैलेश कानूनगो, हेमेंद्र निगम काकू, प्रेम श्रीवास्तव, बालाजी गोरा भाई आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। श्री श्रीवास्तव ने देवास समाज की प्रशंसा की एवं अन्य विषय पर चर्चा की गई। अंत में आभार जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव ने माना। उक्त जानकारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने दी।