देवास
कलेक्टर गुप्ता ने मेसर्स विप्पी इण्डस्ट्रीज भ्रमण कर मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान से जुडने के लिए किया प्रेरित

कलेक्टर गुप्ता ने मेसर्स विप्पी इण्डस्ट्रीज भ्रमण कर मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान से जुडने के लिए किया प्रेरित
देवास 18 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मेसर्स विप्पी इण्डस्ट्रीज आद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 ए.बी. रोड देवास का भ्रमण किया। इस दौरान बताया गया कि मेसर्स विप्पी इण्डस्ट्रीज द्वारा सोयाबीन आईल एवं डीओसी का निर्माण किया जाता हैं। कलेक्टर गुप्ता ने उद्योग परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने इकाई प्रतिनिधियों को मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में सी.एस.आर. मद से फर्नीचर प्रदान करने के लिए प्रेरित भी किया।