देवास

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ-2028 के लिए स्वीकृत कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

प्रदेश विस्तार


माताजी की टेकरी का सौंदर्यीकरण करें तथा माताजी की टेकरी और आकर्षक और सुंदर बनाए-कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह
         देवास, 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर  ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी सिंहस्थ-2028 के लिए जिले में हुए स्वीकृत कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, नगर निगम के अधिकारीगण, देवास विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर  सिंह ने नगर निगम देवास को निर्देश दिए कि माताजी की टेकरी को और आकर्षक और सुंदर बनाए। टेकरी को सौंदर्यीकरण हों तथा टेकरी की बाउंड्रीवॉल को व्यवस्थित रूप से बनाएं। आकर्षक लाइटिंग ताकि दूर से टेकरी अलग नगर आएं। जहां कही भी टाइल्स खराब हो गई है, उन्हें बदल दें तथा टूट-फुटी कुर्सियों को हटाकर नई कुर्सियां लगाने के ‍निर्देश दिए। टेकरी को इको फ्रेंडली बनाए तथा टेकरी के संबंधी कार्य को समय पर करें। टेकरी पर श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से हों। उन्होंने सिंहस्थ के दृष्टिगत कार्य को गुणवत्तापूर्ण, अच्छे से एवं समय से पूर्व करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर  सिंह ने देवास बायपास पर लोगों को आने-जाने में सुविधा हों, उन्हें किसी भी प्रकार समस्या न हो। आने-जाने में लोगों की सुगमता बनी रहे। उन्होंने पीड्ब्यूत डी विभाग को निर्देश दिए कि जो भी कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करें। किसी भी कार्य में देरी न करें और काम को समय सीमा में करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने उज्जैन रोड क्षेत्र की छुटी हुई सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के ‍निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत अस्थाई बस स्टैंड बनाने के लिए स्थान चिंहित करने, सुलभ शौचालय बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में विस्तृत से चर्चा की। कलेक्टर  सिंह ने म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना के कार्यों जानकारी ली। उन्होंने सीवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के संबंध में भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button