ऑल इंडिया नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हिन्द फौज सैनिक भुवनेश्वर भुवनेश्वर

देवास। हिन्द फौज सैनिक पिंकू यादव ऑल इंडिया नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर (उड़ीसा) के लिए रवाना हुई। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 26 से 31 दिसम्बर तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में ऑल इंडिया इन्टर युनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 आयोजित हो रहीं हैं। जिसमें देवास जिले से श्री कृष्णाजीराव पवार कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए हिन्द फौज सैनिक पिंकू यादव 400 मीटर बाँधा दौड में भाग लेंगी एवं मप्र का नाम रोशन करेंगी। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज के सुरेश शर्मा, कुमेर सिंग वर्मा, दिपिका बोरीवाल, सृजनिका लोखंडे, मीनाराव, चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, अश्विन पागनिश, खुशबू पागनिश, सीमा गिरी, विकास गिरी, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अजय दायमा, आरती दायमा, ताषिन शेख, पुनित गिरी, पंकज जायसवाल, अरुण शर्मा, नालिनि कालेलकर, देवास जिला खेल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बाधम सर, खेल विभाग से जावेद पठान, सस्था मानस संचालक हेमन्त शर्मा आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।