देवास
इंडियन पुलिस महासंघ के जिला कार्यालय का शुभारंभ

देवास। इंडियन पुलिस महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय राज पाण्डेय के निर्देशन में उज्जैन रेंज के देवास जिले के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। विकास नगर बालगढ रोड पर हुए महासंघ के कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव आल इंडिया यशवंत मीना एवं असि. रेंज कमांडर उज्जैन दशरथ सिंह जाट ने विधिवत रूप से किया।

जाट ने बताया कि हमारा संगठन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है। सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिया वैष्णव, कुसुम गोयल, सुनील व्यास, हरिकिशन धीमान, राजेश दिगे आदि उपस्थित थे।