अनुभाग देवास के सिविल लाईन थाने में जब्त वाहनों की नीलामी कार्यवाही संपन्न

आज दिनांक 14 मई 2025 को अनुभाग देवास के पुलिस थाना परिसर सिविल लाईन में थाना सिविल लाईन के विभिन्न प्रकरणों में पुलिस एक्ट के तहत जप्त एवं राजसात किए गए दो पहिया वाहनों की नीलामी की गई । इस प्रक्रिया में कुल 23 लोगों ने भाग लिया और 24 दो पहिया एवं 01 चार पहिया वाहन कुल 25 वाहनों की नीलामी के माध्यम से कुल ₹ 2,61,000/- की राजस्व राशि प्राप्त की गई।
नीलामी कार्यवाही में उपस्थित अधिकारीगण
सपना शर्मा,तहसीलदार,देवास
दीशेष अग्रवाल,नगर पुलिस अधीक्षक देवास
रोहित पटेल,थाना प्रभारी,सिविल लाईन
उप निरीक्षकगण उनि राकेश बौरासी,अरुण पिपल्दे साथ ही थाने का बल भी मौजूद रहा ।
थाना वार विवरण इस प्रकार है
थाना सिविल लाइन
24 दोपहिया वाहन,01 चार पहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹2,61,000/-
कुल योग (अनुभाग देवास)
नीलाम वाहन: 24 दोपहिया वाहन,01 चार पहिया वाहन
कुल वसूली गई राशि: ₹ 2,61,000/-
नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। समस्त प्रक्रिया के दौरान नियमों का पूर्णतः पालन किया गया
